बैंकों ने अपने FD रेट्स में बढ़ोतरी की

कई स्मॉल सेविंग्स स्कीम सहित बैंकों ने अपने FD रेट्स में बढ़ोतरी की है। इस बार फिर से प्राइवेट सेक्टर बैंकों में से एक Kotak Mahindra Bank ने 2 करोड़ से कम की फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक नई ब्याज दरें January 4, 2023 से लागू हैं। बैंक 390 दिन की डिपॉजिट पर सबसे अधिक 7.50% का ब्याज दर दे रहा है, जिसका लाभ सीनियर सिटीजन को मिलेगा। वहीं आम जनता को 7% ब्याज दर का लाभ मिलेगा।

इतना मिल रहा है ब्याज दर

बैंक 7 से 14 दिनों में परिपक्व होने वाली जमा पर 2.75% की ब्याज दर, 15 से 30 दिनों में परिपक्व होने वाली जमा राशि पर 3.00% की ब्याज दर, 31 से 45 दिनों के जमा पर 3.25% ब्याज दर, 46 से 90 दिनों के कार्यकाल के साथ जमा पर 3.50% ब्याज दर, 91 और 120 दिनों के बीच परिपक्व होने वाली जमाओं पर 4.00% की ब्याज दर, 121 और 179 दिनों के बीच परिपक्व होने वाली जमाओं पर 4.25% की ब्याज दर का लाभ दे रहा है।

180 दिनों से 363 दिनों में परिपक्व होने वाली जमाओं पर 5.75% की ब्याज दर, 364 दिनों में परिपक्व होने वाली जमाओं पर 6.00% की ब्याज दर, 365 दिनों से 389 दिनों में परिपक्व जमा पर 6.75% की ब्याज दर, 390 दिनों (12 महीने 25 दिन) से 23 महीने में परिपक्व होने वाली जमा पर 7.00% की ब्याज दर, 23 महीने और एक दिन (2 साल से कम) की जमा अवधि पर ब्याज दर 7% और 2 साल की अवधि (3 साल से कम) पर 6.50% के ब्याज दर का लाभ मिलेगा।

बैंक 4 साल या उससे अधिक लेकिन 5 साल से कम की जमा राशि पर 6.25% की ब्याज दर और 3 साल या उससे अधिक लेकिन 4 साल से कम अवधि की जमा राशि पर 6.30% की ब्याज दर, पांच साल या उससे अधिक में परिपक्व होने पर 6.20% का ब्याज दर लाभ मिल रहा है।

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।