पायलटों की हड़ताल के बीच दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पालम स्थित आईजीआई हवाई अड्डे के टर्मिनल -3 पर लगभग 700 यात्री विमानों का उड़ान रद्द होने के कारण फंसे हुए हैं। यात्री एयरपोर्ट प्रशासन से रिफंड या वैकल्पिक उड़ानों की मांग कर रहे हैं। एयरपोर्ट पर सैकड़ों की तादाद में यात्रियों की भीड़ लग जाने से पुलिस को शांति व्यवस्था कायम रखने में काफी मसक्कत करनी पड़ रही है।

 

करीब 1.30 लाख यात्रियों पर असर पड़ने की आशंका

बता दें कि लुफ्थांसा एयरलाइंस ने 800 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है। ऐसे में बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री अब वैक्लपिक उड़ानों के लिए लंबी कतार में लगे हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में उड़ानों के रद्द होने के कारण करीब 1.30 लाख यात्रियों पर असर पड़ सकता है। वहीं घंटों से एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे एक यात्री ने बताया उन्हें दिल्ली से लुफ्थांसा एयरलाइंस द्वारा जर्मनी जाना था, लेकिन उड़ान रद्द हो गई। अब उन्होंने अमीरात एयरलाइंस में टिकट बुक किया, जो दुबई होते हुए जर्मनी जाएगी। इसमें घंटों का वक्त लगेगा।

 

भारत सहित अन्य देशों में भी परेशानी

बता दें कि जर्मनी में लुफ्थांसा एयरलाइंस के पायलटों की हड़ताल के चलते भारत सहित कई देशों में उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। इनमें फ्रैंकफर्ट और म्‍यूनिख विशेष हैं। एयरलाइंस के पायलट कई महीनों से सैलरी में इजाफे की मांग कर रहे हैं। पिछले करीब चार महीनों से विभिन्‍न कारणों से यूरोप की एयरलाइंस के कर्मी हड़ताल पर गए हैं। इनमें से अधिकतर सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर रहा है। यूरोप में भी हड़ताल के चलते कई विमानों की उड़ान प्रभावित हुई हैं।

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment

अपना कमेंट दीजिए.