भारत में दुबारा से कोरोना हुआ चालू. विदेश घूम कर आए व्यक्ति पाया गया संक्रमित. फिर से आइसोलेशन प्रक्रिया हुआ चालू.

Lov Singh23 May 20252 min read2 viewsIndia

गुजरात में कोरोना वायरस ने एक बार फिर दस्तक दी है। राज्य में लंबे अंतराल के बाद 15 नए कोविड-19 के मामले सामने आए हैं, जिससे एक बार फिर लोगों में चिंता की लहर दौड़ गई है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि वायरस का यह नया रूप कम गंभीर है और घबराने की जरूरत नहीं है।


13 केस अकेले अहमदाबाद में

अतिरिक्त निदेशक (सार्वजनिक स्वास्थ्य) डॉ. नीलम पटेल ने जानकारी दी कि यह नया वैरिएंट ओमिक्रॉन का जेएन.1 स्वरूप है। इस समय गुजरात में कुल 15 मरीज इस वैरिएंट से संक्रमित हैं। इनमें से:

  • 13 मरीज अहमदाबाद शहर से हैं

  • 1 मरीज राजकोट शहर से

  • 1 मरीज अहमदाबाद ग्रामीण से है


घर पर ही हो रहा है इलाज, अस्पताल जाने की जरूरत नहीं

डॉ. पटेल ने बताया कि सभी संक्रमित मरीजों का इलाज घर पर ही पृथकवास (होम आइसोलेशन) में किया जा रहा है। किसी को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य के अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड पहले से तैयार हैं, लेकिन अभी तक उन्हें इस्तेमाल करने की आवश्यकता नहीं है।


विदेशी यात्रा बना कारण

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, एक मरीज हाल ही में सिंगापुर से यात्रा करके लौटा था। विशेषज्ञों का मानना है कि जिस तरह से चीन, थाईलैंड और सिंगापुर जैसे देशों में कोरोना के हजारों मामले सामने आ रहे हैं, उसी तरह यात्राओं के माध्यम से भारत में भी संक्रमण आया है।


लोग सतर्क रहें, घबराएं नहीं

डॉ. पटेल ने कहा,

“यह वैरिएंट कम गंभीर है, इसलिए घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है। लेकिन लोगों को सतर्क रहना चाहिए। खासकर जिनको खांसी या जुकाम है, वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें।

Share:

Comments

Leave a comment