महिलाओं के लिए फ्री हुआ बस का टिकट, दिल्ली में नया सर्विस हुआ चालू. मेट्रो से उतरने के बाद घर तक पहुँचायेगी मोहल्ला बस

Lov Singh16 July 20242 min read1 viewsIndia

राजधानी दिल्ली में यात्रियों को अब संकरी सड़कों पर भी बस की सुविधा मिलने जा रही है। सोमवार को दिल्ली सरकार ने मोहल्ला बसों का ट्रायल शुरू कर दिया। अगले एक सप्ताह तक दो बसें दो अलग-अलग रूटों पर चलेंगी और इस दौरान यात्रियों से सुझाव लिए जाएंगे। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि अगस्त में इस सेवा का विस्तार होगा।

लास्ट माइल कनेक्टिविटी बढ़ाने का प्रयास

मोहल्ला बस सेवाएं दिल्ली में लास्ट माइल कनेक्टिविटी को बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई हैं। वर्तमान में 2080 बसों की खरीद के आदेश दिए जा चुके हैं। गहलोत ने कहा कि ये 9 मीटर लंबी बसें उन स्थानों पर भी चल सकती हैं जहां 12 मीटर की सामान्य बसें नहीं चल सकतीं।

ट्रायल रूट्स

ट्रायल रूट 1: लास्ट मजलिस पार्क से प्रधान एन्क्लेव

  • प्रधान एन्क्लेव पुस्ता
  • प्रधान एन्क्लेव ए-ब्लॉक
  • बाबा कॉलोनी पुस्ता
  • एपेक्स स्कूल
  • जगतपुर मोड़
  • मिलन विहार चौक
  • झोरडा पुलिस चौकी (कायाकल्प अस्पताल)
  • संगम विहार गली नंबर-4
  • झरोदा मेट्रो स्टेशन
  • हरदेव नगर
  • बुराड़ी मेट्रो स्टेशन
  • माइल कनेक्टिविटी के लिए डीएमआरसी से अधिग्रहित मेट्रो फीडर बसों का परिचालन

 

ट्रायल रूट 2: अक्षरधाम से मयूर विहार फेज-3

  • अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन
  • दिल्ली पुलिस अपार्टमेंट
  • नोएडा मोड़
  • मयूर विहार फेज-1 मेट्रो स्टेशन
  • मयूर विहार फेज-1 एसटीए अथॉरिटी मेट्रो स्टेशन
  • पॉकेट-ए गुरुद्वारा
  • त्रिलोकपुरी – 36 ब्लॉक
  • त्रिलोकपुरी-26 ब्लॉक
  • त्रिलोकपुरी – 13 ब्लॉक
  • चांद सिनेमा
  • सुपर बाजार
  • कल्याण पुरी चौराहा
  • कोंडली मोड़
  • राजबीर कॉलोनी पुल नंबर – 1
  • बड़ी मस्जिद पुल नंबर-2
  • गाजीपुर थाना
  • घरोली एक्सटेंशन
  • सपेरा बस्ती
  • मयूर विहार फेज-3 पेपर मार्केट

 

AI और IIT दिल्ली की मदद

परिवहन मंत्री ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बस परिचालन के रूटों का आकलन किया जा रहा है। IIT दिल्ली के विशेषज्ञों के सहयोग से भी काम हो रहा है। मेट्रो ने 152 प्रस्तावित रूट दिए हैं जिनका भी आकलन हो रहा है।

 

महिलाएं कर सकेंगी मुफ्त सफर

नई मोहल्ला बसें इलेक्ट्रिक होंगी जिनमें सुरक्षा के लिए पैनिक बटन, CCTV कैमरा और GPS लगे होंगे। बसें पूरी तरह से वातानुकूलित होंगी और 23 सीटें होंगी। इन बसों में कुल 196 किलोवाट की बैट्री होगी जो एक बार फुल चार्ज होने पर 120 किलोमीटर चलेगी। बसों में 25% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी और महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

 

Share:

Comments

Leave a comment