सरकारी बैंक ने बदला रेट. अकाउंट में हैं पैसा तो जान लिजये अब कितना मिलेगा Interest.

Lov Singh23 May 20255 min read3 viewsFinance

कैनरा बैंक ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और बचत खाते की ब्याज दरों में संशोधन किया है। फिक्स्ड डिपॉजिट की नई दरें 21 मई 2025 से और बचत खाते की ब्याज दरें 19 मई 2025 से लागू हो गई हैं। यह बदलाव खासतौर पर 3 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर लागू होगा।


फिक्स्ड डिपॉजिट पर नई ब्याज दरें

कैनरा बैंक के कॉलएबल एफडी पर अब सामान्य ग्राहकों को 4% से लेकर 7% तक ब्याज मिलेगा, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 4% से 7.5% तक है। पिछले माह अप्रैल में ये दरें सामान्य ग्राहकों के लिए 4% से 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4% से 7.75% थीं।

समय अवधि सामान्य ग्राहक (ब्याज % प्रति वर्ष) वरिष्ठ नागरिक (ब्याज % प्रति वर्ष)
7 दिन से 45 दिन 4.00% 4.00%
46 दिन से 90 दिन 5.25% 5.25%
91 दिन से 179 दिन 5.50% 5.50%
180 दिन से 269 दिन 6.15% 6.65%
270 दिन से 1 वर्ष से कम 6.25% 6.75%
1 वर्ष पूरा 6.85% 7.35%
444 दिन 7.00% 7.50%
1 वर्ष से अधिक 2 वर्ष से कम 6.85% 7.35%
2 वर्ष से अधिक 3 वर्ष से कम 6.90% 7.40%
3 वर्ष से अधिक 5 वर्ष से कम 7.00% 7.50%
5 वर्ष से 10 वर्ष 6.70% 7.20%

वरिष्ठ और सुपर वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधा

  • वरिष्ठ नागरिकों को 180 दिनों से ऊपर की जमा राशि पर अतिरिक्त 0.50% ब्याज मिलता है।

  • सुपर सीनियर नागरिक (80 वर्ष या उससे ऊपर) को ‘कैनरा-444’ योजना के तहत 444 दिन की कॉलएबल एफडी पर 7.60% तक ब्याज मिलेगा, जो कि सामान्य वरिष्ठ नागरिकों की तुलना में 0.10% ज्यादा है।


टैक्स सेवर FD योजना

कैनरा बैंक की टैक्स सेवर एफडी योजना पर सामान्य ग्राहकों को 6.70% वार्षिक ब्याज मिलता है। इस योजना में अधिकतम निवेश सीमा 1.5 लाख रुपये है।


नए बचत खाते की ब्याज दरें (19 मई 2025 से लागू)

बैलेंस स्लैब ब्याज दर (%)
50 लाख से कम 2.70%
50 लाख से 3 करोड़ से कम 2.75%
3 करोड़ से 10 करोड़ से कम 2.80%
10 करोड़ से 100 करोड़ से कम 3.05%
100 करोड़ से 200 करोड़ से कम 3.50%
200 करोड़ से 300 करोड़ से कम 3.10%
300 करोड़ से 500 करोड़ से कम 3.10%
500 करोड़ से 1000 करोड़ से कम 3.40%
1000 करोड़ से 2000 करोड़ से कम 3.55%
2000 करोड़ से ऊपर 4.00%

क्या FD में निवेश अब भी लाभकारी है?

कैनरा बैंक सहित कई बैंकों द्वारा ब्याज दरों में कमी के बाद निवेशकों को यह सोचने पर मजबूर होना पड़ सकता है कि क्या FD में निवेश करना अभी भी फायदेमंद है? FD सुरक्षित और निश्चित आय का स्रोत है, लेकिन ब्याज दरों में गिरावट से लाभ कम हो सकता है। ऐसे में निवेशकों को अपनी निवेश रणनीति को फिर से देखना चाहिए और जोखिम तथा लाभ के संतुलन पर ध्यान देना चाहिए।

Share:

Comments

Leave a comment