दुबई में गलत वीजा पर काम कर रहे प्रवासियों के खिलाफ जांच अभियान शुरू कर दिया गया है। अमीरात में ऐसी कोई प्रवासियों की जानकारी मिली है जो विजिट वीजा पर काम कर रहे हैं। ट्रैवल एजेंट के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ओवर स्टे करने वाले आरोपियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
कई कंपनियों में की गई है जांच
बताते चलें कि इस बात की जानकारी दी गई है कि कई कंपनियों में हाल में जांच की गई है। किसी भी प्रवासी को Visit वीजा पर काम करने की अनुमति नहीं होती है। अधिकारियों के द्वारा इस मामले में अब सख्ती से जांच की जा रही है।
कहा गया है कि amnesty scheme के समाप्ति के बाद भी यह जांच अभियान जारी है। इस वीजा प्रोग्राम की मदद से ऐसे प्रवासी जो यूएई में ओवर स्टे कर रहे हैं उनके वीजा के स्टेटस में सुधार किया जा रहा था या फिर उन्हें बिना पेनल्टी के राहत दी जा रही थी। लेकिन यह वीजा स्कीम लिमिटेड समय के लिए था जो कि समाप्त हो गया है। जांच के बाद अवैध तरीके से रहनेवाले प्रवासियों की संख्या में 10% तक कमी आई है।