GoAir TaxiBot 1
GoAir TaxiBot 1

पूरी खबर एक नजर

  • अनलॉक-3 में काफी हद तक गतिविधियों को खोला जाएगा।
  • नाइट-कर्फ्यू पर लगे प्रतिबंध को ढ़ील दे दी गई है।
  • वंदे भारत मिशन के तहत सीमित तरीके से अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा को शुरु करने की अनुमती दे दी गई है।
  • अनलॉक-3 के गाईडलाईन्स का विस्तार।

 

केंद्रिय गृह मंत्रालय द्वारा अनलॉक-3 की गाईडलाइंस जारी कर दी गई है। इस गाईडलाइंन के अनुसार काफी हद तक बाहरी गतिविधियों को खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी हिस्सों में नाइट कर्फ्यू भी हटाया जाएगा। स्कूल, कॉलेज और कोचिंग की संस्थानें 31 अगस्त तक बंद रहेंगे।

रात के समय आने-जाने पर लगाए गए प्रतिबंध (नाइट कर्फ्यू) हटा दिया गया है। जिम और योग स्स्थानों खोल दिया जाएगा। इन जगहों पर मास्क और सोशलडिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। यहां तक कि, सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लोग स्वतंत्रता दिवस में भी शामिल हो सकेंगे।

वंदे भारत मिशन के तहत सीमित तरीके से यात्रियों की अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा की भी अनुमती दे दी गई है। कंटेनमेंट जोन के बाहरी क्षेत्र में, निम्नलिखित को छोड़ कर सभी गतिविधियों की अनुमती होगी।

 

  • मेट्रो रेल
  • स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, थिएटर, बार, मनोरंजन पार्क, ऑडिटोरियम, असेंमबली हॉल इसी तरह के स्थान
  • खेल,सामाजि, राजनीतिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक,शैक्षणिक, धार्मिक कार्य और अन्य बड़ी मंडलियां खोलने के लिए हालात के आधार पर फैसला लिया जाएगा।
  • रेड जोन में 31 अगस्त तक लॉकडाउन का सख्ती से पालन करना जारी रहेगा।
  • निर्माण कार्य चलेंगे लेकिन सामाजिक दूरी और मास्क का पालन करने के साथ।
  • यह गाईडलाइन्स सभी जिला कलक्टरों और राज्य सरकारों की वेबसाइटों पर जारी की गई है।

GulfHindi.com

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment