संयुक्त अरब अमीरात में ओवरस्टे करने वाले प्रवासियों के लिए 1 सितंबर से वीजा एमनेस्टी प्रोग्राम शुरू किया गया है जिसकी मदद से उनकी पेनल्टी हटाने जा रही है और अगर वह वापस लौटना चाहते हैं तो उन्हें उनके देश भेजा जा रहा है या फिर उनका विजा स्टेटस चेंज किया जा रहा है।

31 अक्टूबर तक दी जाएगी यह सेवा

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि यह सेवा प्रवासियों को 31 अक्टूबर तक दी जाएगी। उल्लंघन करने वाले प्रवासियों की पेनल्टी कलियर की जा रही है और उन्हें एग्जिट पास दिया जा रहा है ताकि वह अपने देश बिना किसी परेशानी के लौट सके। एग्जिट पास के साथ रात्रि 31 अक्टूबर तक अपने देश लौट सकते हैं।

कितनी होनी चाहिए पासपोर्ट की वैधता?

बताते चलें कि वीजा एमनेस्टी प्रोग्राम का लाभ उठाने के लिए प्रवासी का पासपोर्ट कम से कम 1 महीने के लिए भी वैध होना चाहिए। ऐसा कहा गया है कि पासपोर्ट रिन्यूअल में अधिक समय लगता है इसलिए प्रवासियों को यह सेवा दी जा रही है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>