लेबर लॉ के उल्लंघन में 10 प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया
ओमान में अवैध तरीके से काम करने वाले लोगों के खिलाफ जांच जारी है। Ministry of Labour (MoL) ने इस बात की जानकारी दी है कि Muscat Governorate में 10 प्रवासियों को लेबर लॉ के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया है।
GulfHindi Email Newsletter.
ऑनलाइन बयान में मंत्रालय ने दी जानकारी
बताते चलें कि मंत्रालय ने अपने बयान में इस बात की जानकारी दी है कि सभी तरह के कामगारों को लेबर लॉ के जुड़े सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। कहा गया है कि यह जानकारी मिली है कि कुछ इलाकों में प्रवासियों के द्वारा मछली बेची जा रही है। इसके बाद Directorate General of Labour Welfare के अधिकारियों ने नगरपालिका के साथ मिलकर जांच अभियान चलाया था।
इस जांच अभियान के दौरान लेबर लॉ के तहत 13 कामगारों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। सभी तरह के कर्मचारियों से अपील की गई है कि वह अवैध तरीके से कोई काम न करें।