ड्राइविंग लाइसेंस के लिए निश्चित है एक उम्र सीमा

किसी भी व्यक्ति को एक निश्चित उम्र के बाद ही वाहन चलाने की अनुमति दी जाती है। एक निश्चित उम्र के बाद उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होता है जिसके बाद ही वाहन चलाने के काबिल माना जाता है। लेकिन कभी-कभी ऐसे भी मामले सामने आते हैं जो चौंकाने वाले होते हैं।

फ्लोरिडा में किसी तरह का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार फ्लोरिडा में पुलिस तब हैरान रह गई जब उन्हें हाईवे पर वाहन चलाने वाला ड्राइवर कोई कम उम्र का युवक नहीं बल्कि एक बच्चा मिला।

10 वर्षीय बालक चला रहा था वाहन

मिली जानकारी के अनुसार 10 वर्षीय बच्चा और उसकी 11 वर्ष की बहन कहीं खो गए थे। इस मामले में बच्चों की मां ने शिकायत भी दर्ज कराई थी। यह बताया गया कि बच्चों की मां ने उनके इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को बरामद कर लिया था जिसके बाद उन्होंने भागने का प्लान बनाया था।

बच्चे व्हाइट कलर के sedan में अपने घर से 200 miles की दूरी पर थे। पुलिस ने इस मामले में बताया है कि बच्चे अपनी मां से बहुत नाराज थे। ऐसा माना जा रहा है कि बच्चों की मां ने उनसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट इसलिए छीन लिया था क्योंकि वह उसका इस्तेमाल सही तरीके से नहीं कर रहे थे।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>