सरकारी संस्थाएं और कंपनियों में नए नियम लागु हो जायेंगे

अबू धाबी की सरकारी संस्थाएं और कंपनियों में 5 सितम्बर से नए नियम लागु हो जायेंगे। कर्मचारियों को कार्यस्थल पर 100 फीसदी क्षमता के साथ लौटने की अनुमति होगी। सभी कर्मचारियों को Alhosn app पर ग्रीन स्टेटस दिखाना होगा। जिन कर्मचारियों ने कोरोना वैक्सीन नहीं लिया है उन्हें हर सात दिन पर कोरोना टेस्ट कराना होगा।

सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होगी प्रवेश की अनुमति

जो भी नियमों का पालन नहीं करेंगे उन्हें काम करने की अनुमति नहीं होगी। अनुपस्थिति को उनके वार्षिक अवकाश या मासिक वेतन से काट लिया जाएगा। जिन्होंने टीका नहीं लिया उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।