अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है

सऊदी के पब्लिक सुरक्षा के प्रवक्ता Brigadier General Sami Al-Shuwairkh ने बताया है कि कोरोना को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जो भी ऐसा करता हुआ पाया जाएगा उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

कोरोना मामलों में काफी सुधार आया

बता दें कि Al-Akhbariya channel पर telephone interview के जरिए उन्होंने बताया कि कोरोना को कम करने के लिए तमाम तरह के उपाय अपनाए जा रहे हैं। सभी दिशा निर्देशों का ही नतीजा है कि कोरोना मामलों में काफी सुधार आया है। ऐसे में अगर कोई कोरोना के खिलाफ अफवाह फैलाकर लोगों को डराने की कोशिश करता है तो उसे सख्त सजा दी जाएगी।

100,000 riyals का जुर्माना लगाया जाएगा 

आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि जो भी ऐसा करता पाया जाएगा उस पर 100,000 riyals का जुर्माना लगाया जाएगा साथ में 1 से 5 साल की सजा भी हो सकती है। अगर यह गलती किसी के द्वारा दोहराई जाती है तो सजा भी दोहरी हो जाएगी।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।