प्रवासी के लिए कुवैत की नौकरी से संबंधित आई खुशखबरी

कुवैत में नौकरी की इच्छा रखने वाले प्रवासियों के लिए अच्छी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार कुवैत नगर पालिका में नागरिकों सहित प्रवासियों के लिए जॉब वेकैंसी उपलब्ध है। एनुअल बजट रिपोर्ट में 1,090 vacancies की जानकारी दी गई है जिनमें funeral department में 36 स्थान पर प्रवासियों को नौकरी दी जाएगी।

इसके अलावा 25 ड्राइवर पदों पर भी वैकेंसी है जिसमें प्रवासियों की भर्ती कराई जाएगी। इसके अलावा यहां पर architecture, electricity, और mechanics में भी पद खाली है लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन पदों पर प्रवासियों की भर्ती कराई जाएगी या नहीं।

नया बजट अप्रैल 2024 से लागू हो जायेगा

बताते चलें कि नया बजट अप्रैल 2024 से लागू हो जाएगा। इस बात की जानकारी दी गई है कि वेतन और कंपनसेशन के लिए KD190 million एस्टीमेट किया गया है जो कि मौजूदा बजट से KD9 million अधिक है। दिए गए काम के आधार पर कामगार को वेतन और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>