करीब 12000 अवैध प्रवासियों को किया गया गिरफ्तार

सऊदी में residency, labour laws और border security regulations के उल्लंघन मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी दी गई है कि अवैध काम करने के आरोप में करीब 12000 प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। सऊदी के अलग-अलग इलाकों में 1 सप्ताह के अंदर 11,915 प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है।

आंतरिक मंत्रालय ने दी जानकारी

बताते चलें कि आंतरिक मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है कि ज्वाइंट फील्ड अभियान के तहत इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा अधिकारियों के अलग-अलग यूनिट के द्वारा 6 जुलाई से लेकर 12 जुलाई के बीच इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

यानी कि 1 सप्ताह के अंदर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार residency system के 6,359, border security rules के 3,753 और लेबर लॉ के 1,803 उल्लंघन कर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। सऊदी में अवैध प्रवेश की कोशिश कर रहे 675 प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। यह चेतावनी दी गई है कि अगर कोई इस तरह की गलती करता है तो उसे 15 साल की जेल हो सकती है और SR1 million का जुर्माना लगाया जा सकता है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>