सऊदी में अवैध तरीके से रहने और काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ जांच अभियान चलाया जा रहा है जिसमें हजारों प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। आंतरिक मंत्रालय के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि 17 अक्टूबर से लेकर 23 अक्टूबर तक रेजिडेंसी, लेबर समेत बॉर्डर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

1 सप्ताह के अंदर इन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि रेजिडेंसी वीजा नियम उल्लंघन के मामले में 11,930 आरोपी, बॉर्डर सुरक्षा नियम उल्लंघन के मामले में 5649 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और लेबर लॉ नियर उल्लंघन के मामले में 3,317 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 107 ऐसे आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है जो आवाज तरीके से देश से बाहर भागने की कोशिश कर रहे थे।

की जा सकती है शिकायत

अधिकारियों के द्वारा यह कहा गया है कि अगर कोई भी व्यक्ति इस तरह का नियम उल्लंघन करते पाया जाए तो तुरंत इसकी जानकारी मक्का, रियाद और पूर्वी इलाके के लिए 911 पर कर सकते हैं। वहीं बाकी इलाकों में अगर कोई इस तरह का उल्लंघन करते पाया जाता है तो उसकी शिकायत 999 या 996 पर कर सकते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>