सऊदी में एक सप्ताह के अंदर हजारों उल्लंघनकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई

सऊदी में रेसीडेंसी, लेबर और बॉर्डर सुरक्षा रेगुलेशन के उल्लंघन मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया है कि यह गिरफ्तारी एक सप्ताह के अंदर की गई है। Media reports के अनुसार आंतरिक मंत्रालय की ज्वाइंट फील्ड अभियान के दौरान इन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। 8 जून से लेकर 14 जून के बीच इन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

मंत्रालय ने बताया है इस दौरान कुल 12,777 प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है जिनपर रेसीडेंसी, लेबर और बॉर्डर सुरक्षा रेगुलेशन के उल्लंघन का आरोप है।

जांच में कई लोगों को किया गया गिरफ्तार

बताते चलें कि इन आरोपियों को जांच अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया है। इनमें residency system के 6,695, border security rules के 3,960 और लेबर लॉ के 2,122 उल्लंघन करने वाले पकड़े गए हैं।

इसके अलावा ऐसे 628 लोगों की गिरफ्तारी हुई है जो बॉर्डर क्रॉस करने की कोशिश कर रहे थे। इनमें 60% Yemenis, 38% Ethiopians, और बाकी 2% अलग देश के नागरिक थे। इसके अलावा 12 ऐसे लोगों की गिरफ्तारी हुई है जो आरोपियों को एंट्री में मदद दे रहे थे।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>