13 भारतीयों को मनी लांड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया

संयुक्त अरब अमीरात में 13 भारतीयों को मनी लांड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों पर tax evasion offences सहित मनी लांड्रिंग का आरोप लगा है। अबू धाबी अधिकारियों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 13 भारतीय प्रवासियों को मनी लांड्रिंग के आरोप में पकड़ा गया है।

 

बिना लाइसेंस के कर रहे थे काम

सभी आरोपी 7 कंपनियों का संचालन कर रहे थे। आरोप है कि वह points of sale (POS) की मदद से क्रेडिट सेवा दे रहे थे लेकिन उनके पास इसके लिए किसी तरह का लाइसेंस नहीं था। Abu Dhabi Criminal Court ने इस बात की जानकारी दी है कि वह बिना लाइसेंस के ही सारा काम कर रहे थे।

दी गई सजा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में आरोपियों को जेल के साथ साथ जुर्माने की भी सजा दी गई है। आरोपी 5 से लेकर 10 साल तक के लिए जेल में डाले गए हैं। आरोपियों पर Dh5 million से लेकर Dh10 million जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा उन्हें देश निकाला की भी सजा दी गई है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>