130 कामगारों को विदेशी फ्रॉड से बचाया गया

शुक्रवार को भारत सरकार ने बताया कि करीब 130 कामगारों को विदेशी फ्रॉड से बचाया गया है और इन्हें Myanmar से वापस भारत लाया गया है। आप इस तरह की घटनाओं से पहले ही वाकिफ होंगे। इस तरह की कई घटनाएं सामने आती है जिसमें मासूम कामगारों को फंसा कर काम और बढ़िया सैलरी के नाम पर ठगी की जाती है। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ है।

थाईलैंड में आईटी सेक्टर कंपनियों में काम का वादा किया गया था

भारतीय कामगारों से वादा किया गया था कि उन्हें थाईलैंड में आईटी सेक्टर कंपनियों में काम दिया जाएगा। भारतीय कामगार वहां पर पहुंचे तो पता चला कि उन्हें बंधक बनाकर उनसे साइबर फ्रॉड करवाए गए। इन सारी कंपनियों को दुबई, बैंकॉक और भारत एजेंट संभालते थे। इन सभी भारतीय कामगारों को सोशल मीडिया विज्ञापन के द्वारा जाल में फंसाया गया था।

डिजिटल और क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड करवाया जाता था इनसे 

भारत ही नहीं कई देशों के कामगार इस तरह की समस्या से जूझते हैं। External Affairs Ministry के प्रवक्ता Arindam Bagchim ने कहा कि इनसे डिजिटल और क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड करवाया जाता था। इसके अलावा कई लोगों को अवैध तरीके से भी विदेश भेजा गया था, इन लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है और ऐसी स्थिति में उनका पता लगाना मुश्किल हो रहा है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।