KUWAIT : Residency Permit के उल्लंघन में 130,100 प्रवासियों को पकड़ा गया, जांच जारी

Satyam Kumari24 May 20231 min read3 viewsKuwait

अवैध तरीके से रहने वाले लोगों को पकड़ा जा रहा है

कुवैत में अवैध तरीके से रहने और काम करने वालों की संख्या पर रोक लगाने के लिए आंतरिक मंत्रालय के द्वारा भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं। सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा जगह-जगह पर जांच अभियान चलाकर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। जो प्रवासी अवैध तरीके से रह रहे हैं और काम कर रहे हैं उनकी संख्या लाखों में है।

बताते चलें कि प्रवासियों पर रेजिडेंस और वर्क परमिट नियमों के उल्लंघन का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले सप्ताह Residency Law नियमों के उल्लंघन करने वालों की संख्या 130,100 पहुंच गई।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

नियमों के पालन की अपील

सभी से अपील की गई है कि वह नियमों का उल्लंघन न करें किसी भी स्थिति में वीजा एक्सपायर हो जाने के बाद अवैध तरीके से रहने की कोशिश ना करें। सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा समय-समय पर जांच की जाती है जिसमें आरोपियों को पकड़ा जाता है। ऐसे आरोपियों को कानूनी सजा दी जाती है और उन्हें डिपोर्ट कर दिया जाता है।

 

 

Share:

Comments

Leave a comment