जांच के दौरान 13 हज़ार प्रवासियों को किया गया गिरफ्तार

सऊदी में अवैध तरीके से रहने और काम करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस तरह के प्रवासियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है जो अवैध तरीके से रहते हैं और अवैध काम करते हैं। सऊदी में जांच अभियान के दौरान ऐसे करीब 13,308 प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है।

1 सप्ताह के अंदर 13 हजार को किया गया गिरफ्तार

Media report के अनुसार इन सभी प्रवासियों को 1 सप्ताह के अंदर गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा अधिकारियों के जांच अभियान के दौरान रेसिडेंसी और लेबर नियमों का उल्लंघन कर रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

बताते चलें कि residency system के 7,725 violators, border security rules के 3,427 violators और labour laws के 2,156 violators को गिरफ्तार किया गया है। 58 ऐसे प्रवासियों की गिरफ्तारी की गई है जो सऊदी से भागने की कोशिश कर रहे थे। इस तरह की गलती करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त सजा का प्रावधान है। 15 साल तक की जेल और SR1 million का जुर्माना लग सकता है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>