शेयर बाजार में लंबे समय बाद मिड-कैप शेयरों ने बड़े शेयरों (लार्ज-कैप) से बेहतर प्रदर्शन किया है। अब सवाल ये है कि ये तेजी जारी रहेगी या नहीं?

इसके लिए दो चीजें अहम हैं – पहला, 2 अप्रैल के बाद बाजार में क्या माहौल बनता है? और दूसरा, अप्रैल-जून तिमाही (Q4) के नतीजे कैसे रहते हैं? अगर कंपनियों के नतीजे अच्छे आते हैं, तो मिड-कैप शेयरों में और उछाल देखने को मिल सकता है।

बाजार में सुधार, लेकिन वैल्यूएशन अभी भी ऊंचे

हालांकि कई शेयरों में 40% से ज्यादा की गिरावट आई है, फिर भी यह नहीं कहा जा सकता कि वैल्यूएशन सस्ते हो गए हैं। कई सेक्टर्स में अभी भी शेयर महंगे बने हुए हैं। ऐसे में निवेशकों को सावधानी से स्टॉक चुनना होगा

इस बार बाजार में स्टॉक-स्पेसिफिक मूवमेंट ज्यादा देखने को मिलेगा। यानी पूरे बाजार की बजाय कुछ खास शेयरों में ज्यादा हलचल हो सकती है। अगर निफ्टी और बाजार का मूड पॉजिटिव रहता है, तो मिड-कैप में मजबूती आ सकती है और यह करेक्शन फेज खत्म होने के संकेत देगा।

किन शेयरों में है कमाई का मौका?

ET Screener ने कुछ ऐसे मिड-कैप शेयरों की लिस्ट बनाई है, जिनमें अगले 12 महीनों में कम से कम 35% तक का उछाल आ सकता है।

कंपनी का नाम रेटिंग विश्लेषक की राय अनुमानित उछाल (%) मार्केट कैप (करोड़ ₹)
Voltamp Transformers Ltd Strong Buy 7 50% 7,330
J Kumar Infraprojects Ltd Buy 4 50% 4,948
BEML Ltd Strong Buy 4 48% 11,485
Transformers & Rectifiers (India) Ltd Strong Buy 2 46% 14,761
Ramkrishna Forgings Ltd Buy 6 46% 14,254
Protean eGov Technologies Ltd Buy 3 45% 5,498
G R Infraprojects Ltd Buy 9 44% 9,989
Mishra Dhatu Nigam Ltd Buy 2 44% 5,253
Kirloskar Ferrous Industries Ltd Strong Buy 2 42% 7,961
Arvind Ltd Strong Buy 6 41% 8,425
CCL Products (India) Ltd Buy 11 39% 7,377
Zydus Wellness Ltd Buy 5 37% 10,327
Triveni Turbine Ltd Buy 8 35% 17,896
CSB Bank Ltd Strong Buy 3 35% 5,176

 

अगर आप मिड-कैप शेयरों में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो जल्दबाजी न करें। सही मौके का इंतजार करें और उन कंपनियों में निवेश करें जिनके आगे ग्रोथ की संभावना मजबूत है।