14 स्टॉपेज के साथ हरिद्वार के लिए 5 स्पेशल ट्रेन रैक तैयार. टिकट बुकिंग दिल्ली रूट के लिए चालू.

Lov Singh16 July 20242 min read0 viewsIndia

कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे की ओर से विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन किया जाएगा। इसमें चार गाड़ियों को हरिद्वार तक विस्तार दिया गया है वहीं, पांच मेला विशेष रेल गाड़ियों को चलाने का निर्णय लिया गया है।

अतिरिक्त ठहराव और डिब्बे

14 रेलगाड़ियों का अतिरिक्त ठहराव के साथ कुछ गाड़ियों में अतिरिक्त डिब्बे भी लगाए जाएंगे। उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता दीपक कुमार के अनुसार, हरिद्वार में आयोजित होने वाले कांवड़ मेले को ध्यान में रखते हुए 22 जुलाई से 19 अगस्त के बीच अतिरिक्त रेल गाड़ियों का परिचालन किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर विशेष ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।

खाली रैक तैयार

दो पीएम इसके लिए तीन खाली रैक तैयार रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली जंक्शन से शामली के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 04465/66 को हरिद्वार तक चलाया जाएगा। यह गाड़ी 21 जुलाई से तीन अगस्त तक दिल्ली जंक्शन से हरिद्वार जाएगी, जबकि 22 जुलाई से चार अगस्त तक हरिद्वार से वापस दिल्ली आएगी।

विशेष ट्रेनें हरिद्वार तक

गाड़ी संख्या 04403/04 सहारनपुर दिल्ली जंक्शन स्पेशल ट्रेन को हरिद्वार तक विस्तार दिया गया है। यह गाड़ी 22 जुलाई से तीन अगस्त तक दिल्ली जंक्शन से हरिद्वार जाएगी, जबकि 23 जुलाई से चार अगस्त तक हरिद्वार से दिल्ली जंक्शन आएगी।

मेला विशेष रेलगाड़ियां

मेला विशेष रेलगाड़ी के रूप में गाड़ी संख्या 04324 हरिद्वार से दिल्ली जंक्शन तक 29 जुलाई से दो अगस्त के बीच चलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 04323 दिल्ली जंक्शन से हरिद्वार इस अवधि के दौरान जाएगी। गाड़ी संख्या 04330 ऋषिकेश से दिल्ली जंक्शन के बीच 29 जुलाई से दो अगस्त तक चलेगी। इस अवधि के दौरान ही गाड़ी संख्या 04329 दिल्ली जंक्शन से ऋषिकेश के बीच चलेगी।

 

Share:

Comments

Leave a comment