अवैध तरीके से रहना है अपराध

ओमान में लेबर लॉ का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। अवैध तरीके से रहने और काम करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। अगर कोई व्यक्ति विदेश में काम करने जा रहा है तो उसे उस देश के लेबर संबंधी सभी तरह के नियमों का पालन करना चाहिए।

लेकिन कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जिनमें यह पता चलता है कि कामगार के द्वारा अवैध काम किया जा रहा है। यह पूरी तरह से गलत है। ऐसा नहीं होना चाहिए।

15 कामगारों को किया गया गिरफ्तार

आंतरिक मंत्रालय की जांच टीम ने कहा है कि उल्लंघन मामले में 15 कामगारों को गिरफ्तार किया गया है। 15 आरोपियों को Muscat Governorate से लेबर लॉ उल्लंघन मामले में गिरफ्तार किया गया है। General Directorate of Labour Welfare की श्रम मंत्रालय, नगरपालिका के साथ मिलकर मस्जिद के आगे जांच अभियान की शुरुवात की थी।

इस जांच में 15 प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। बड़ी संख्या में रहने वाले प्रवासियों के खिलाफ अक्सर इस तरह की जांच होती रहती है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>