15,894 उल्लंघनकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है

सऊदी में फिर से जांच अभियान पर निकले अधिकारियों ने रेजिडेंसी, लेबर और बॉर्डर सुरक्षा के नियमों के 15,894 उल्लंघनकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। आंतरिक मंत्रालय ने बताया है कि यह सारी गिरफ्तारी एक सप्ताह के अंदर ही हुई है।

एक सप्ताह के अंदर हुई सारी गिरफ्तारी

बताते चलें कि 29 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच इन सभी लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रेजिडेंसी वीजा के 9,192, बॉर्डर सुरक्षा नियमों के 3,968, और लेबर लॉ के 2,734 उल्लंघनकर्ता को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं 313 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो अवैध प्रवेश की कोशिश कर रहे थे। 42 ऐसे लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है जो अवैध तरीके से सऊदी से बाहर जा रहे थे।

15 साल जेल और SR1million का जुर्माना लगाया जाता है

हालांकि, लोगों को अवैध प्रवेश में मदद देना कानूनी जुर्म है लेकिन इसके बावजूद भी 14 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो अवैध नागरिकों को प्रवेश में मदद कर रहे थे। इस तरह नियमों का उल्लंघन करने वालों को 15 साल जेल और SR1million का जुर्माना लगाया जाता है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।