अवैध तरीके से रह रहे हैं कामगार

कुवैत में उन कामगारों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है जो अवैध तरीके से रह रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार कुवैत में कई प्रवासी वीजा एक्सपायर होने के बाद भी अवैध तरीके से रहने लगते हैं। वह अपने नियोक्ता को छोड़कर भाग जाते हैं। ऐसे ही अवैध कामगारों के खिलाफ सुरक्षा अधिकारी जाँच करते हैं, ताकि अवैध प्रवास को कम किया जा सके।

पकड़ा जा रहा है अवैध प्रवास को

बताते चलें कि सुरक्षा अधिकारीयों के जाँच अभियान के दौरान ऐसे कई कामगारों की गिरफ्तारी की जा रही है जो सालों से अवैध तरीके से कुवैत में रह रहे हैं और अपने मालिक को छोड़कर भाग चुके हैं। इन्ही प्रवासियों को पकड़कर वापस उनके देश भेजा जा रहा है। सरकार ऐसे प्रवासियों से परेशान हो चुकी है। इसी तरह के मामले में महिलाओं की गिरफ़्तारी हुई है जो अपने मालिक को छोड़कर भाग गई थी और अवैध रूप से रहने लगी थी।

11 साल पहले भागी थी महिला कामगार

Al-Mubarakiya market में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है जो 11 साल पहले अपने नियोक्ता को छोड़कर भाग गई थी और अवैध तरीके से रह रही थी। इसके अलावा कई और महिला कामगारों को गिरफ्तार किया गया है जो अवैध रूप से मसाज सेंटर में काम करती थी। आपकी नौकरी अगर खाड़ी देशों में लगती है तो आप इस तरह की गलती न करें। अपना वीजा, पासपोर्ट, रेजिडेंस समेत सारे कागजात अपडेट रखें। साथ ही उस देश के लेबर समेत सभी नियमों का पालन करें।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।