चौकाने वाली आई है खबर

कई बार विमानों की ऐसी खबरें सामने आती हैं जो चौकाने वाली होती है। अलास्का एयरलाइंस के साथ यह हादसा हुआ है जिसमें हजारों फीट की ऊंचाई पर विमान की खिड़की उड़ गई है। इस हादसे का बेहद ही भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इस विमान में 174 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे जिसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।

करानी पड़ी विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

एयरलाइन अधिकारियों के अनुसार पोर्टलैंड, ओरेगन से कैलिफोर्निया के ओंटारियो के लिए विमान ने उड़ान भरी थी। जब विमान विमान 16,000 फीट की ऊंचाई पर था तभी विमान की एक खिड़की हवा में उड़ गई। यह दृश्य देखकर सभी बेहद डर गए थे।

तुरंत कराई गई लैंडिंग

इसके बाद विमान की तुरंत लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग सुरक्षित हुई, किसी को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

पोर्टलैंड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान को लैंड कराया गया था और यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया।