16,243 उल्लंघनकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया

सऊदी में फिर से जांच अभियान पर निकले अधिकारियों ने रेजिडेंसी, लेबर और बॉर्डर सुरक्षा के नियमों के 16,243 उल्लंघनकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। आंतरिक मंत्रालय ने बताया है कि यह सारी गिरफ्तारी एक सप्ताह के अंदर ही हुई है।

इसलिए सभी से सलाह दी जाती है सऊदी में काम करने जा रहे हैं तो अपने कागज दुरुस्त रखें। ऐसा नहीं करने पर हर सप्ताह होने वाली जांच अभियान में पकड़े जाएंगे और भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा।

एक सप्ताह के अंदर हुई सारी गिरफ्तारी

बताते चलें कि 6 अक्टूबर से 12 अक्टूबर के बीच इन सभी लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रेजिडेंसी वीजा के 9,402, बॉर्डर सुरक्षा नियमों के 4,225, और लेबर लॉ के 2,616 उल्लंघनकर्ता को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं 301 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो अवैध प्रवेश की कोशिश कर रहे थे। 16 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है जो अवैध तरीके से सऊदी से बाहर जा रहे थे।

15 साल जेल और SR1million का जुर्माना लगाया जाता है

हालांकि, लोगों को अवैध प्रवेश में मदद देना कानूनी जुर्म है लेकिन इसके बावजूद भी 14 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो अवैध नागरिकों को प्रवेश में मदद कर रहे थे। इस तरह नियमों का उल्लंघन करने वालों को 15 साल जेल और SR1million का जुर्माना लगाया जाता है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।