16,781 उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तार किया गया

सऊदी में लेबर और बॉर्डर सिक्योरिटी रेगुलेशन के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मात्र 1 सप्ताह के अंदर residency, labor laws और border security regulations के 16,781 उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी मात्र 1 सप्ताह के अंदर यानी कि 2 फरवरी से लेकर 8 फरवरी के बीच की गई है।

ध्यान रहे कि ऐसी हरकत करने वालों के लिए कड़ी सजा निर्धारित की गई है। आरोपी को 15 साल जेल और SR1 million का जुर्माना लगाया जाएगा।

इतने लोग हुए गिरफ्तार

बताते चलें कि इस गिरफ्तारी के दौरान 10049 उल्लंघन कर्ताओं को residency system, 4186 उल्लंघन कर्ताओं को बॉर्डर सिक्योरिटी नियम और 2546 उल्लंघन कर्ताओं को श्रम कानून के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अवैध प्रवेश और एग्जिट की कोशिश

वहीं 18 लोगों की गिरफ्तारी हुई है जो अवैध लोगों को प्रवेश में मदद कर रहे थे। 542 ऐसे लोगों की गिरफ्तारी हुई है जो अवैध तरीके से सऊदी में प्रवेश की कोशिश कर रहे थे। 118 आरोपी सऊदी से भागने की कोशिश कर रहे थे।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>