अवैध काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ जांच तेज

सऊदी में अवैध तरीके से काम करने और रहने वाले प्रवासियों के खिलाफ जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने residency, labour laws, और border security regulations नियमों के उल्लंघन मामले में 16,790 violators को गिरफ्तार किया गया है। यह सारी गिरफ्तारी एक सप्ताह के अंदर की गई है।

आंतरिक मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है कि ज्वाइंट फील्ड अभियान के दौरान इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी एक सप्ताह 5 से 11 अक्टूबर के अंदर की गई है।

16,790 violators को गिरफ्तार किया गया

बताते चलें कि इस जांच अभियान के दौरान residency system के 10,177 violators, बॉर्डर सुरक्षा नियम के 4,523 violators और लेबर लॉ के 2,090 violators को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 709 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो अवैध तरीके से एंट्री की कोशिश कर रहे थे।

अवैध एंट्री और एग्जिट के लिए पकड़े जाने पर मिलेगी कड़ी सजा

आरोपी को पकड़े जाने पर 15 साल तक की जेल और SR1 million का जुर्माना लगाया जाएगा।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>