नियमों के उल्लंघन का आरोप 

सऊदी में residence, work और बॉर्डर सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के कई मामले सामने आ चुके हैं। यही कारण है कि समय समय पर अधिकारियों के द्वारा जांच अभियान के दौरान ऐसे अवैध प्रवासियों की गिरफ्तारी की जाती है। एक बार फिर से इसी तरह के जांच अभियान के दौरान 16,860 उल्लंघनकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। यह जांच अभियान 9 फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक की गई है।

इतने आरोपी हुए गिरफ्तार

इस दौरान residence law के 9,713 उल्लंघनकर्ता, security law के 4,029 उल्लंघनकर्ता और लेबर लॉ के 3,118 उल्लंघनकर्ता गिरफ्तार किए गए हैं। इस दौरान कई ऐसे लोगों की भी गिरफ्तारी की गई है जो अवैध तरीके से सऊदी में प्रवेश की कोशिश कर रहे थे। ऐसे 515 लोगों का पता चला है।

उल्लंघनकर्ताओं की सूचना तुरंत दें पुलिस को 

मंत्रालय ने अभी बताया है कि इस दौरान ऐसे भी लोगों की गिरफ्तारी होती है जो इन लोगों को प्रवेश में मदद करते हैं। 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है जो इन्हें एंट्री में मदद कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने अपील की है कि अगर कोई ऐसा करते दिखे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस में दें।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>