17 हज़ार से अधिक उल्लंघन कर्ताओं को किया गया गिरफ्तार

सऊदी में अवैध तरीके से रहने और काम करने वाली प्रवासियों के खिलाफ जांच अभियान जारी है। इसी जांच अभियान के दौरान सप्ताह के अंदर 17,376 उल्लंघन कर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। यह सारी गिरफ्तारी एक सप्ताह के अंदर की गई है। कहा गया है कि residency, work, और border security regulations नियमों का उल्लंघन करने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

एक सप्ताह के अंदर की गई सारी गिरफ्तारी

अधिकारियों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यह सारी गिरफ्तारी एक सप्ताह के अंदर की गई है। सभी आरोपियों को 28 दिसंबर 2023 से लेकर 3 जनवरी 2024 तक के बीच गिरफ्तार किया गया है। इनमें रेजीडेंसी के 10,689 आरोपी, बॉर्डर सुरक्षा के 3,894 आरोपी और लेबर लॉ के 2,793 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रवासियों को कभी भी इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए। बिना वीजा और पासपोर्ट के इन स्थानों पर रहना कानून का उल्लंघन है। पकड़े जाने पर आरोपी पर one million riyals का जुर्माना और 15 साल तक की जेल हो सकती है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>