दुबई में अवैध तरीके से वाहन चलाने वाली के खिलाफ शुरू की गई कार्यवाही में करीब 17 वाहनों को बरामद किया गया है और 101 जुर्माना लगाया गया है। मंगलवार को अधिकारी के द्वारा बताया गया कि यह जांच अभियान Al Meydan Street पर किया गया था।

कई अवैध वाहनों का भी किया गया था इस्तेमाल

इस बात की जानकारी दी गई है कि कई आरोपियों के द्वारा अवैध वाहनों का भी इस्तेमाल किया गया था। आरोपी Meydan Road पर भयंकर तरीके से स्टंट कर रहे थे। इस तरह की हरकत करने वाले कुछ बात का ख्याल रखना चाहिए कि पुलिस अधिकारियों के द्वारा ऐसा करने पर वाहन जब्त कर लिया जाएगा या फिर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

दुबई पुलिस के द्वारा हाल ही में या चेतावनी दी गई है कि किसी भी व्यक्ति को लापरवाही से वाहन चलाने की अनुमति नहीं है। किसी के द्वारा अवैध तरीके से वाहन का इस्तेमाल खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए सुरक्षा के लिए जरूरी है कि नियमों का पालन करें।

https://x.com/DubaiPoliceHQ/status/1868984868811477177

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>