अवैध प्रवासियों के खिलाफ की जा रही है कानूनी कार्यवाही
सऊदी में आवाज तरीके से रहने और काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 17000 से भी अधिक प्रवासियों को residency, border security, और labor regulations के नियम उल्लंघन मामले में गिरफ्तार किया गया है। करीब 17,030 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
एक सप्ताह के अंदर की गई है गिरफ्तारी
अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि यह सारी गिरफ्तारी एक सप्ताह के अंदर की गई है। 16 से लेकर 22 मई के बीच residency system के 10,662, border security regulations के 4,147 और लेबर लॉ के आरोप में 2,221 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
इसके अलावा 1,119 ऐसे आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है जो सऊदी में अवैध तरीके से प्रवेश की कोशिश कर रहे थे। वही 65 ऐसे आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है जो सऊदी से बाहर भागने की कोशिश कर रहे थे।
आरोपियों के द्वारा कभी भी इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए क्योंकि कानून के अनुसार इसके लिए कड़ी सजा निर्धारित की गई है। आरोपी को 15 साल जेल और one million riyals का जुर्माना लगाया जाएगा।