अवैध प्रवासियों के खिलाफ जांच जारी

ओमान में अवैध प्रवासियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के तहत उनकी गिरफ्तारी की जा रही है। इस दौरान ऐसी कोई कर्मचारियों को पता लगा है जो अवैध तरीके से ओमान में रह रहे हैं और काम कर रहे हैं। श्रम मंत्रालय के अधिकारियों के द्वारा इन लोगों को पकड़ने का काम किया जा रहा है। अधिकारियों के द्वारा जगह-जगह पर सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है जिसकी मदद से आरोपियों को पकड़ा जा रहा है।

बिना परमिट के काम की नहीं होती है इजाज़त

लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बिना परमिट के काम की इजाजत नहीं होती है। काम करने के लिए सभी कर्मचारियों के पास वैध परमिट होना चाहिए। जो भी कर्मचारी बिना परमिट के काम करता है उसे अवैध माना जाता है। अवैध काम करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है।

श्रम मंत्रालय ने 179 कामगारों को किया गिरफ्तार

श्रम मंत्रालय ने बताया है कि 21 से 27 मई के दौरान जांच अभियान में 179 कामगारों को गिरफ्तार किया गया है। यह जांच Muscat Governorate में की गई है। Directorate-General of Workers Welfare ने जांच के दौरान इन आरोपियों को पकड़ा था।

इस तरह ऐसे भी कर्मचारियों की गिरफ्तारी की गई जो अपने नियोक्ता को छोड़कर भाग गए थे। इनकी संख्या 81 है।

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line "Reach Satyam kumari."

Leave a comment