अवैध तरीके से काम करने और रहने वाले प्रवासियों के खिलाफ जांच जारी

सऊदी में अवैध तरीके से काम करने और रहने वाले प्रवासियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। अधिकारियों में एक सप्ताह के अंदर ही करीब 18000 से अधिक अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी प्रवासियों पर residency, work और border security regulations के नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रवासियों के खिलाफ जांच जारी है। एक सप्ताह के अंदर 18,553 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

एक सप्ताह के अंदर ही गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी

अधिकारियों के द्वारा बताया गया है कि residency laws के उल्लंघन के आरोप में 11,503 आरोपी, अवैध तरीके से प्रवेश करने वाले 4,315 आरोपी और लेबर से जुड़े 2,735 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा 73 ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जो अवैध तरीके से प्रवेश की कोशिश कर रहे थे।

आरोपियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह इस तरह की गलती ना करें क्योंकि गिरफ्तार किए जाने पर उन्हें कड़ी सजा दी जाती है। आरोपी को अधिकतम 15 साल तक की जेल और SR1 million तक जुर्माना लगाया जाएगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>