नियुक्ति प्रक्रिया के आरोप में कई लोगों की गिरफ्तारी
QATAR में अवैध तरीके से घरेलू कामगारों की नियुक्ति प्रक्रिया के आरोप में कई लोगों की गिरफ्तारी की गई है। General Directorate of Passports के Search and Follow-up Department ने इस बात की जानकारी दी है कि मंगलवार 14 फरवरी को अफ्रीकी नागरिकता के कई लोगों की गिरफ्तारी की गई है जो अवैध काम करो कि भर्ती प्रक्रिया में मदद करते थे।
GulfHindi Email Newsletter.
कामगारों को अवैध तरीके से रखा जा रहा था
बताते चलें कि मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है और कहा है कि मंत्रालय को एक घर के बारे में जानकारी मिली थी जहां कामगारों को अवैध तरीके से रखा जा रहा था। इसके बाद अनुमति लेकर अधिकारियों ने उस स्थान पर छापेमारी कर दी। छापेमारी के दौरान 19 महिलाओं और पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है।
संबंधित अधिकारियों के पास भेजा गया
आरोपियों को गिरफ्तार कर तुरंत पूछताछ शुरू की गई। फिर पता चला कि उन्होंने यह अवैध काम किया था। इन आरोपियों पर residency law के उल्लंघन का आरोप है। आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित अधिकारियों के पास भेज दिया गया है।