सऊदी में अवैध तरीके से रहने और काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ जांच के दौरान हजारों प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा ऐसे कई आरोपियों के बारे में जानकारी मिली है जो अवैध तरीके से रहते हैं और अवैध काम भी शुरू कर देते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ जांच अभियान काफी जरूरी है।

19,000 illegal residents को किया गया है गिरफ्तार

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इस बार सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा 19,000 illegal residents को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को आंतरिक मंत्रालय के द्वारा कहा गया जांच अभियान 21 नवंबर से शुरू किया गया था। इसमें रेजिडेंसी उल्लंघन के 11,268 आरोपी, Border Security Laws के 4,773 आरोपी और लेबर लॉ के 2,983 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा 1,212 individuals को गिरफ्तार किया गया था जो सऊदी में अवैध तरीके से प्रवेश की कोशिश कर रहे थे। वहीं इनमें 73 per cent Ethiopians, 25% Yemenis और बाकी अलग अलग नागरिकता के हैं। प्रवासियों को यह समझना चाहिए कि आरोपियों को 15 साल की जेल और SR1 million का जुर्माना लगाया जाएगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>