भारतीय रेलवे होली के अवसर पर चलाएगा स्पेशल ट्रेन 

होली के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे की तरफ से 196 special trains की व्यवस्था की गई है। अपने आधिकारिक बयान में Railway Ministry ने कहा है कि इस होली पर्व के अवसर पर यात्रियों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए 196 special trains की 491 trips शुरु की जाएगी।

किन रूट पर चलाई जाएंगी ट्रेनें?

बताते चलें कि भारतीय रेलवे के अनुसार Delhi- Patna, Delhi- Bhagalpur, Delhi-Muzaffarpur, Delhi-Saharsa, Gorakhpur- Mumbai, Kolkata-Puri, Guwahati- Ranchi, New Delhi- Sri Mata Vaishno Devi Katra, Jaipur- Bandra Terminus, Pune- Danapur, आदि रूट पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है जिसके बाद उन्हें आवागमन में असुविधा होती है।

सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती

भारतीय रेलवे के द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है इसके साथ उनकी सुरक्षा के लिए RPF जवानों की तैनाती भी की गई है। कई बड़े स्टेशन पर उनकी एमीजेंसी ड्यूटी भी लगाई गई है। स्टाफ को भी पहले से तैयार रखा गया है। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि ट्रेनों के आवागमन की समय समय पर सूचना के लिए भी व्यवस्था की गई है।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>