पूरी खबर एक नज़र,

  • अनैतिक कार्य में दो लोगों की गिरफ्तारी
  • अश्लील वीडियो बनाकर शेयर करने का आरोप लगा

दो लोगों को गिरफ्तार किया गया

रॉयल ओमान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया है कि दोनों पर साइबर कानून क्राइम के उल्लंघन का आरोप है। पुलिस ने अपने बयान में बताया है कि इस तरह की हरकत करने वाले हो खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है। सोशल मीडिया पर कुछ भी अनैतिक पोस्ट करने या फिर सोशल मीडिया के जरिए किसी भी तरह के क्राइम करने वालों को सख्त सजा दी जाएगी।

अश्लील वीडियो बनाकर शेयर करने का आरोप

बताते चलें कि Directorate General of Inquiries and Criminal Investigation ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाकर शेयर करने का आरोप है। जैसे ही पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली पुलिस ने तुरंत छानबीन शुरू कर दी है और आरोपी को पकड़ा गया।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।