पूरी खबर एक नजर,

  • Bahrain में दो आरोपी गिरफ्तार
  • चोरी कर लगाया आग 

डीजल चोरी के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया

BAHRAIN में डीजल चोरी के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा आरोपियों ने Sitra Industrial इलाके में आग लगा दी जिससे 6 ट्रक को नुकसान पहुंचा है। दोनों आरोपियों की उम्र 35 और 46 वर्ष है। General Directorate of Criminal Investigations & Forensic Science के अनुसार दोनों आरोपी एशियाई नागरिकता के हैं।

शॉर्ट सर्किट हो गया और आग लग गई

बताते चलें कि ट्रक की फ्यूल टैंक से डीजल निकालने के समय आग लग गई। उनकी इस हरकत की वजह से शॉर्ट सर्किट हो गया और आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। इसके बाद दोनों आरोपी वहां से भाग निकले।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने आरोपियों को लोक अभियोजक भेजकर कानूनी कार्यवाही पूरी कर रहे हैं।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।