ओमान में कई वाहनों की टक्कर हो जाने के बाद दो लोगों की मृत्यु हो गई है और करीब 22 लोग घायल हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के Emergency Management Center के द्वारा इस बात की जानकारी देते हैं जिसमें कहा गया है कि कई वाहन आपस में टकरा गए थे जिसके बाद यह हादसा हुआ।

Ibra Hospital में कराया गया भर्ती

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि सभी घायल लोगों को Ibra अस्पताल में भर्ती कराया गया था कि उनका अच्छी तरह से इलाज किया जा सके। मंत्रालय के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि क्रिटिकल कंडीशन वाले लोगों को Nizwa, Sur, Khawla, और University Medical City अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

मंत्रालय के द्वारा कहा गया है कि सभी लोगों को वाहन चलाते समय काफी सावधानी बरतनी चाहिए अगर वैसा नहीं करते हैं तो काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय उन्हें अपने सभी यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>