यात्रियों के लिए खुशखबरी, हवाई सफर हुआ आसान 

पटना से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, अब यात्रा पहले से और आसान हो जाएगी। वहीं शुक्रवार को Jayaprakash Narayan International Airport ने अपने नए शेड्यूल की घोषणा की। एयरपोर्ट ने नए विंटर शेड्यूल की घोषणा की है जो कि 25 मार्च तक लागू रहेगा। अभी फिलहाल 39 flights की सेवा यात्रियों को दी जा रही है।

अब बढ़ाई जाएगी विमानों की संख्या

बताते चलें कि अभी फिलहाल केवल 39 flights की सेवा यात्रियों को दी जा रही है जिसमें कि 15 दिल्ली, 5 मुंबई, 3 कोलकाता, 4 बैंगलोर आदि शामिल है। इसके अलावा चंडीगढ़, चेन्नई, लखनऊ, गुवाहाटी और रांची आदि के लिए उड़ानों की सुविधा यात्रियों को दी जाती है।

इस रूट पर उड़ेगा विमान 

लेकिन मिली जानकारी के अनुसार अब इन विमानों की लिस्ट में 2 और विमानों को जोड़ दिया जाएगा। Go First और IndiGo एयरलाइन को जोड़ने के बाद विमानों की संख्या 41 हो जायेगी। नए शेड्यूल के अनुसार पटना से अहमदाबाद के लिए Go First डायरेक्ट उड़ानों का संचालन करेगा। 1 मार्च से G8-3009/3010 एयरपोर्ट पर 12.40pm में आएगा और अहमदाबाद के लिए 1.10pm प्रस्थान करेगा। इसी रूट पर IndiGo भी उड़ानों का संचालन करेगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>