भारतीय प्रवासियों को सुरक्षित लाया गया भारत

ओमान फंसे तो भारतीय प्रवासियों को सुरक्षित भारत लाया गया है। जानकारी मिली थी कि भारत के दो प्रवासी ओमान में फंसे हुए हैं। दोनों युवा ओमान में नौकरी के सिलसिले में गए थे लेकिन वहां फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी और समाज सेवी हरकत में आ गए और पीड़ितों को बचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

सड़क के किनारे रह रहे थे पीड़ित

इस बात की जानकारी मिली कि ओमान में पीड़ितों के रहने और खाने के लिए किसी तरह की व्यवस्था नहीं की गई थी। उन्हें सड़क किनारे एक पार्क में रहना पड़ रहा था और वह अपने समान के साथ वही रह रहे थे।

फिर पीड़ितों तक मदद पहुंची और उन्हें एक कैंप में लाया गया। वहां खाने और रहने की व्यवस्था की गई। सभी की प्रयास के बदौलत भारतीयों को अपने वतन लौटने का मौका मिला है।

पहले भी आ चुकी हैं ऐसी घटनाओं की खबरें

यह पहली बार नहीं है जब कोई भारतीय प्रवासी खाड़ी देश में फंसा है इससे पहले भी कई बार या फिर तो अपनी गलती या एजेंट के धोखे के कारण भारतीय कामगार खाड़ी देश में फंसते रहे हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>