Saudi में अवैध तरीके से रहने और काम करने वाले प्रवासी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आती है जिन्हें प्रवासियों के द्वारा रेजिडेंस वीजा नियमों का उल्लंघन किया जाता है। इसी तरह की जांच अभियान के दौरान शनिवार को मंत्रालय के द्वारा बताया गया कि 20000 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

5 से 11 सितंबर के बीच किया गया जांच अभियान

अधिकारियों के द्वारा बताया गया है कि जांच अभियान 5 से 11 सितंबर के बीच किया गया है। इस दौरान रेजिडेंसी वीजा उल्लंघन 11,358 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बॉर्डर सुरक्षा उल्लंघन में 4,994 आरोपी और लेबर लॉ के उल्लंघन आरोप में 3,479 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा इस जांच अभियान के दौरान 25 से लोगों को गिरफ्तार किया गया जो इन आरोपियों को ट्रांसपोर्टेशन और अवैध काम प्रदान करने में मदद कर रहे थे। 19,258 violators को डिप्लोमेटिक मिशन में भेज दिया गया है। इस तरह की हरकत करने वाले आरोपियों को सावधान रहना चाहिए क्योंकि उन पर SR1 million का जुर्माना लगाया जा सकता है और 15 साल की जेल हो सकती है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>