देह व्यापार के सरगना सागर जैन उर्फ सैंडी से इंटेलीजेंस ब्यूरो (आइबी), स्पेशल टास्क फोसट (एसटीएफ) भी पूछताछ में जुटी है। सैंडो ने करीब 200 से ज्यादा लड़कियों की सप्लाई कुबूल की है।
उसने यह भी बताया कि वह लॉकडाउन के दौरान उसने 200 से ज्यादा लड़कियां लोगों को उपलब्ध कराई थी। एएसपी (पूर्वी-दो) राजेश रघुवंशी के मुताबिक सागर के विदेशी लड़कियों से तार जुड़े होने के कारण अन्य जांच एजेंसियां भी सतर्क हैं।
एसटीएफ व आइबी के अफसरों ने भी उससे थाईलैंड, रशिया, बांग्लादेशी लड़कियों के संबंध में पूछताछ की, उसने कहा कि वह वर्षों से इस धंधे में लिपत है। उसकी मुंबई, दिल्ली, सूरत सहित अन्य शहरों के दलालों में गहरी पैठ बन चुकी है। दलालों के वाट्सएप ग्रुप बने हुए हैं। ग्रुप पर फोटो शेयर कर लड़कियां एक-दूसरे के पास भेज देते हैं। विदेशों से मुंबई आने वाली लड़कियों को इंदौर और यहां की लड़कियां मुंबई भेज देता था।
उसने यह भी कहा कि तीन वर्ष पूर्व खजराना थाना पुलिस ने भाई धर्मेंद्र उर्फ कालू व कपिल सहित उसे गिरफ्तार किया था। इसके बाद धंधा मंदा पड़ गया। वर्तमान में कुछ लड़कियां भी गिरोह चलाने लगी हैं।GulfHindi.com