सऊदी में अवैध तरीके से रहने और काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। यह जांच अभियान सात दिनों के अंदर की गई है जिसमें 20000 से अधिक प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी आरोपियों पर residency, labour और border laws के नियमों के उल्लंघन का आरोप है।

7 नवंबर से शुरू किया गया है जांच अभियान

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है की जान अभियान 7 नवंबर से शुरू किया गया थ। इसमें residency laws के 11,607 आरोपी, बॉर्डर सुरक्षा नियम का 5,285 और लेबर लॉ का 3,232 उल्लंघन का आरोप है। ऐसे कई मामले देखने को मिलते हैं जिनमें आरोपियों के द्वारा वीजा संबंधित नियमों का उल्लंघन किया जाता है और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर सजा दी जाती है। 1,401 आरोपियों को अवैध तरीके से एंट्री करने का आरोप है।

आरोपियों को दी जाएगी सजा

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इस तरह की गलती करने वाले आदमी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। आरोपियों को 15 साल की जेल की सजा दी जाएगी। आरोपी को SR1 million का जुर्माना लगाया जाएगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>