2024 Asus ROG Gaming Laptop: एसुस कंपनी ने भारत के अंदर अपनी 2024 गेमिंग लाइनअप के नए एडिशन को अनवील कर दिया है। इसके अंदर टोटल 3 गेमिंग लैपटॉप शामिल है, इसके साथ एक गेमिंग डेस्कटॉप भी लॉन्च हुआ है। इनकी कीमत का भी खुलासा हो गया है।

2024 Asus ROG Gaming Laptop की कीमत ₹1,89,990 से शुरू है

ROG Zephyrus G16 की कीमत भारत में ₹1,89,990 से शुरू है। दूसरे मॉडल ROG Strix SCAR 16 की कीमत ₹2,89,990 से शुरू है। तीसरे मॉडल ROG Strix SCAR 18 की कीमत ₹3,39,990 से शुरू है। इसके साथ जो गेमिंग ROG G22CH Desktop लॉन्च हुआ है, उसकी कीमत ₹2,29,990 रुपए से शुरू है।

2024 Asus ROG gaming laptop
2024 Asus ROG Gaming Laptop

ऑफलाइन और ऑनलाइन खरीदें

आप इस नई गेमिंग लाइनअप को ऑफलाइन और ऑनलाइन खरीद सकते हैं। ऑनलाइन वेंडर जिसमें Asus e-Shop, अमेजॉन और फ्लिपकार्ट शामिल है। ऑफलाइन एसुस के एक्सक्लूसिव स्टोर और मल्टी-ब्रांड रिटेलर जैसे कि क्रोमा, विजय सेल्स और रिलायंस डिजिटल से खरीद सकते हैं।