2024 Bollywood Movies: साल 2023 में काफी लंबे समय के इंतजार के बाद शाहरुख खान ने वापसी की और एक ही साल में 3 जवान, पठान और डंकी जैसी सुपरहिट फिल्में रिलीज की। लेकिन 2024 में ये 4 बड़े सितारे नजर नहीं आएंगे।

2024 Bollywood Movies: सिर्फ ये सितारे आएंगे पर्दे पर नजर

2024 में बॉलीवुड की कमान ऋतिक रोशन, अजय देवगन और अक्षय कुमार के कंधों पर रहेगी। इस साल वरुण धवन की फिल्म भी रिलीज होगी जिसे जवान फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार डायरेक्ट करेंगे और इसके साथ विक्की कौशल भी ‘छावा” मूवी में दिखेंगे।

2024 bollywood movies

ये सितारे नजर नहीं आएंगे

2023 के अंदर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह, टाइगर 3 में सलमान खान, एनिमल फिल्म में रणबीर कपूर, जवान पठान और डंकी फिल्म में शाहरुख खान जैसे बड़े सितारे नजर आए थे, लेकिन ये सितारे अब 2024 में बड़े पर्दे पर नजर नहीं आएंगे।