2024 Kia Clavis: किआ कंपनी ने पहली बार भारत के अंदर अपनी अपकमिंग SUV क्लाविस (Kia Clavis) की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इससे पहले यह गाड़ी इंटरनेशनल मार्केट में ही टेस्ट की जा रही थी। यह SUV डाइमेंशन में कंपनी की सोनेट से बड़ी और सेल्टोस से छोटी होगी।

2024 Kia Clavis

2024 Kia Clavis: इलेक्ट्रिक में भी लॉन्च होगी

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह गाड़ी पहले पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ भारतीय मार्केट में उतारी जाएगी। उसके बाद इसका इलेक्ट्रिक अवतार भी भारत में लॉन्च होगा। भारती में यह गाड़ी टाटा नेक्सन और मारुति ब्रेजा को कड़ी टक्कर देगी।

2024 Kia Clavis

Clavis में अलग डिजाइन मिलेगा

इस साल के फेस्टिव सीजन के दौरान यह भारत में लॉन्च हो सकती है? यह गाड़ी कंपनी के पोर्टफोलियो की तीसरी एसयूवी बन जाएगी। इसमें लंबा और बॉक्सी डिजाइन प्रोफाइल दिया जाएगा। सेल्टोस और सोनेट से डिजाइन के मामले में अलग होगी।