2024 Upcoming TATA Cars: साल 2023 टाटा मोटर्स कंपनी के लिए काफी अच्छा रहा क्योंकि कंपनी ने अपनी नई और अपडेटेड गाड़ियों को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया और अब 2024 के अंदर भी कंपनी ने अपनी नई गाड़ियों को लॉन्च करने के लिए कमर कस ली है।

2024 Upcoming TATA Cars: इन 7 गाड़ियों का लॉन्च है कंफर्म

1. टाटा हैरियर EV

TATA Harrier Electric SUV

टाटा हैरियर का इलेक्ट्रिक मॉडल भारत के अंदर लेट 2024 या दिसंबर 2024 में लांच होने की संभावना है। इस इलेक्ट्रिक गाड़ी की कीमत 30 लाख रुपए से शुरू हो सकती है।

2. टाटा नेक्सन डार्क

New Nexon EV Facelift

हाल ही में कंपनी ने भारत के अंदर टाटा नेक्सन का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है ICE और इलेक्ट्रिक दोनों के लिए, अब इस गाड़ी का डार्क एडिशन भी भारत में लॉन्च होगा। इस डार्क एडिशन की कीमत 11.30 लाख रुपए से शुरू हो सकती है।

3. टाटा अल्ट्रोज रेसर

टाटा अल्ट्रोज रेसर को पहली बार 2023 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था, ये गाड़ी स्पोर्टियर वर्जन है रेगुलर टाटा अल्ट्रोज का और इसकी कीमत 10 लाख रुपए से शुरू हो सकती है, 2024 में इसका भी लॉन्च कन्फर्म।

4. टाटा कर्व

TATA Curvv SUV

भारत के अंदर टाटा मोटर्स कंपनी की कर्व गाड़ी मिड 2024 में लॉन्च हो सकती है। इस गाड़ी की कीमत 10.50 लाख रुपए से शुरू होने की उम्मीद है। भारत में यह गाड़ी हुंडई क्रेटा, टोयोटा हाई राइडर, किआ सेल्टोस और मारुति ग्रैंड विटारा को कड़ी टक्कर देगी।

5. टाटा पंच फेसलिफ्ट

Tata Punch EV

बजट सेगमेंट के अंदर कंपनी की पंच गाड़ी सबसे ज्यादा बिकती है और इस गाड़ी के फेसलिफ्ट मॉडल को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा भी गया है और जल्द ही इसका फेसलिफ्ट भी लॉन्च किया जाएगा, जिसकी कीमत 6.20 लाख रुपए से शुरू हो सकती है।

6. टाटा कर्व EV

TATA Curvv EV

मार्च 2024 में है टाटा कर्व का इलेक्ट्रिक मॉडल भारत में लांच होने की उम्मीद है इस इलेक्ट्रिक गाड़ी की कीमत 20 लाख रुपए से शुरू हो सकती है? गाड़ी में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर को ऑफर किया जाएगा और 500 किलोमीटर से ज्यादा की क्लेम रेंज मिलेगी।

7. टाटा पंच EV

New TATA Punch EV

जनवरी 2024 में टाटा पंच का इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च किया जाएगा और यह साल 2024 का कंपनी की तरफ से पहले लांच होगा। इसकी कीमत 12 लाख रुपए से शुरू हो सकती है।

Mohd. Irfan

Irfan is a renowned news expert dedicated to providing accurate and reliable information to readers who are passionate about cars, cricket, gadgets, and the Bollywood industry. With a commitment to Google's Expertise, Authoritativeness, and Trustworthiness (E-A-T) standards, Irfan ensures that his stories meet the highest industry practices for accuracy and credibility.